चण्डीगढ: सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनीष लौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। भारत की वैदिक ज्ञान परंपरा, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली और सनातन संस्कृति हमारी सभ्यता नैतिक मूल्यों एवं जीवन दर्शन का आधार रही है। इन परंपराओं ने सदियों से मानव समाज को ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनीष लौहान जीन्द के गांव गुलकणी स्थित बलिदान स्मारक पर वैदिक गुरुकुल पद्धति एवं सनातन संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
लोहान ने कहा कि वैदिक ज्ञान केवल धार्मिक ग्रंथों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित गहन चिंतन, दर्शन, विज्ञान, गणित, आयुर्वेद, योग, खगोल विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण की व्यापक अवधारणाएं समाहित हैं। वेदों में वर्णित ज्ञान आज भी मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में बलिदान स्मारक के अध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद सरस्वती नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, डीएफएससी राजेश कुमार आर्य, आचार्य अग्निदेव, अंकित सहित मुख्य विद्वान के रूप में विद्यार्थियों को वैदिक परंपराओं और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों की भी जानकारी दी।

