Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govt2, 17, 23 और 30 नवंबर को होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता...

2, 17, 23 और 30 नवंबर को होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 02, 17, 23 और 30 नवम्बर को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरूप्योग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर करवाया गया कार्यक्रम

ऊना। राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल...

पालमपुर में नॉर्थ जोन ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी के 38वें वार्षिक सम्मेलन में राज्यपाल ने की शिरकत

शिमला: भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में...

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 2...

सरकार का बड़ा फैसलाः सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में अब इतने साल की मिलेगी छूट

नई दिल्लीः तमिलनाडु की हाल ही में बनी नई सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में...

एशियाई खेलों में लोहा मनवाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का भिवानी में हुआ राज्यस्तरीय सम्मान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पदक कुछ क्षणों में खिलाड़ी के गले में डलता...