Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtराष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ कम करने के लिए हरियाणा बनाएगा रणनीति :...

राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ कम करने के लिए हरियाणा बनाएगा रणनीति : Ranbir Gangwa

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के शहरी हिस्सों की भीड़ कम कर शहरों को यातायात के दबाव से राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने बाईपास परियोजनाओं को लेकर रणनीति तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि इन परियोजनाओं में राज्य सरकार की हिस्सेदारी तय करने के लिए अलग-अलग वित्तीय मॉडलों पर विचार किया जा रहा है। हर परियोजना की जरूरत और खर्च का आकलन कर उपयुक्त मॉडल चुना जाएगा, ताकि विकास कार्यों को गति देने के साथ प्रदेश के वित्तीय हितों का भी ध्यान रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों के डीकंजेशन संबंधी नीति पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी परियोजनाओं के लिए एक जैसा मॉडल अपनाने के बजाय हर परियोजना की जरूरत और उस पर होने वाले खर्च के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

गंगवा ने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण, वित्त, नगर एवं ग्राम आयोजना, आबकारी एवं कराधान तथा शहरी स्थानीय निकाय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। समिति विभिन्न वित्तीय मॉडलों का अध्ययन कर परियोजना-वार उनकी उपयुक्तता, वित्तीय प्रभाव और उन्हें लागू करने के तरीके पर विचार करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर करवाया गया कार्यक्रम

ऊना। राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल...

पालमपुर में नॉर्थ जोन ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी के 38वें वार्षिक सम्मेलन में राज्यपाल ने की शिरकत

शिमला: भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में...

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 2...

सरकार का बड़ा फैसलाः सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में अब इतने साल की मिलेगी छूट

नई दिल्लीः तमिलनाडु की हाल ही में बनी नई सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में...

एशियाई खेलों में लोहा मनवाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का भिवानी में हुआ राज्यस्तरीय सम्मान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पदक कुछ क्षणों में खिलाड़ी के गले में डलता...