AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, कहा दशहरा बुराई पर अच्छाई...

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, कहा दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित पार्लियामेंट हिल में विश्वविख्यात कुल्लू दशहरा के भव्य आयोजन के अवसर पर लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वभर में भारतीय प्रवासियों द्वारा जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ भारतीय त्योहारों, संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान किया जाता है और उन्हें मनाया जाता है, वह भारतीय मूल्यों तथा पीढ़ियों से चली आ रही ‘विविधता में एकता’ की गौरवशाली विरासत का परिचायक है।

मुख्यमंत्री के वीडियो संदेश में दशहरा पर्व के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव सत्य और न्याय के पक्ष में निर्भीकता से खड़े रहना सिखाता है, क्योंकि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः अधर्म पर धर्म की ही विजय होती है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कनाडा के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्थलों में से एक पर कुल्लू दशहरा का भव्य आयोजन भारतीय प्रवासी समुदाय, विशेषकर हिमाचल से जुड़े लोगों, सामुदायिक नेताओं, संस्कृति प्रेमियों तथा गणमान्य अतिथियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि इस विविधतापूर्ण जनसमूह की सहभागिता विश्वभर में हिमाचल प्रदेश की बढ़ती पहचान और प्रभाव को दर्शाती है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी कुल्लू दशहरा के अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कनाडा के बहु सांस्कृतिक स्वरूप को समृद्ध बनाने में सांस्कृतिक विविधता, सामुदायिक सहभागिता और भारत-कनाडाई समुदाय के योगदान को महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान बताया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

Punjab News: मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत; कई गंभीर घायल

संगरूरः जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर एक दर्दनाक सड़क...

Punjab News: मां और बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, आसपास फैली सनसनी, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के रामनगर कालोनी से एक बंद पड़े घर के अंदर एक मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में शव...

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नायब...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पानी...