AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtपीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को...

पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री प्राप्त करने वाले पात्र चिकित्सकों की नियुक्ति को सुगम बनाने के लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025 में संशोधन किया है। इन चिकित्सकों की नियुक्तियां प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर की जाएंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025 में एक नया प्रावधान शामिल किया गया है। इसके अनुसार, इन दोनों प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले पात्र चिकित्सकों की नियुक्ति एमबीबीएस और स्नातकोत्तर परीक्षाओं की मेरिट के अनुसार की जाएगी। इन नियुक्तियों के लिए किसी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार की आवश्यकता नहीं होगी।

ये नियुक्तियां सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित 33.33 प्रतिशत कोटे के अंतर्गत की जाएंगी। प्रवक्ता ने बताया कि यह संशोधन प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में योग्य चिकित्सा विशेषज्ञों की भर्ती को सुगम बनाने की दिशा में सरकार की पहल है। इससे हिमाचल प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने तथा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार लाने पर केंद्रित है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

Punjab News: मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत; कई गंभीर घायल

संगरूरः जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर एक दर्दनाक सड़क...

Punjab News: मां और बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, आसपास फैली सनसनी, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के रामनगर कालोनी से एक बंद पड़े घर के अंदर एक मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में शव...

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नायब...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पानी...