AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtगुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में 23 नवनियुक्त कर्मचारियों को...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में 23 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में नवनियुक्त 23 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। वर्ष 2022 से अब तक विभाग में कुल 98 भर्तियां की जा चुकी हैं। इन नवनियुक्त कर्मचारियों में 20 सेवादार तथा तीन स्वीपर-कम-चौकीदार शामिल हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण की भावना से निभाने के लिए प्रेरित किया। युवाओं के सशक्तीकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए स. खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के पदभार संभालने के बाद से अब तक 70,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने वर्ष 2022 से अब तक डेयरी विकास विभाग में की गई भर्तियों का विवरण देते हुए बताया कि इनमें 56 डेयरी विकास निरीक्षक (ग्रेड-2), सात क्लर्क, तीन क्लर्क (आईटी), पांच स्टेनोटाइपिस्ट, दो सहायक केमिस्ट, दो ड्राइवर, 20 सेवादार तथा तीन स्वीपर-कम-चौकीदार शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Bypass पर Bus और मोटरसाइकिल टक्कर, बाप-बेटी गंभीर घायल, चालक फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के पंडोरी रोड बाईपास पर पुल के...

NIA में तैयार होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

चंडीगढ़: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (एनआईए) में आयुर्वेद शिक्षा...

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां...

अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण मिशन को पंजाब सरकार ने दी नई गति

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के अपने संकल्प...

Punjab News: Bypass पर Bus और मोटरसाइकिल टक्कर, बाप-बेटी गंभीर घायल, चालक फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के पंडोरी रोड बाईपास पर पुल के नीचे बस और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई।...

NIA में तैयार होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

चंडीगढ़: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (एनआईए) में आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा का दायरा बढ़ेगा। एनआईए में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार...

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने...

Jalandhar News: पेट्रोल पंप पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 2 युवकों पर हुल्लबाजों ने देर रात...