Himachal Govtमुख्य सचिव ने प्रधान जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता...

मुख्य सचिव ने प्रधान जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्य सचिव के.के. पंत ने यहां निदेशालय जनगणना कार्य, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना के द्वितीय चरण के संचालन के लिए प्रधान जनगणना अधिकारियों की राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में आगामी जनगणना गतिविधियों की तैयारियों, प्रशासनिक रणनीतियों तथा अंतर-विभागीय समन्वय की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सभी प्रधान जनगणना अधिकारियों, जिला प्रशासन और उनकी टीमों को बधाई दी। आगामी चरण के संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आंकड़ों की उच्च गुणवत्ता और शत-प्रतिशत सटीकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य की भावी सामाजिक-आर्थिक विकास योजनाओं के निर्माण, दूरगामी नीति निर्धारण और केंद्र व राज्य स्तर पर बजटीय आवंटन का मुख्य आधार जनगणना के प्रामाणिक आंकड़े ही होते हैं, इसलिए इस राष्ट्रीय दायित्व को पूर्ण निष्ठा, सतर्कता और समयबद्धता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर निदेशक जनगणना कार्य दीप शिखा शर्मा ने अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना का पहला चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की संपूर्ण कार्य-योजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि इन हिमाच्छादित क्षेत्रों में यह चरण 1 सितंबर से 30 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। आम नागरिकों की सुविधा एवं आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 अगस्त से 31 अगस्त तक स्व-गणना का विकल्प भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।

बैठक के दौरान जनगणना के सफल संचालन से जुड़ी बारीकियों तथा सभी तकनीकी व प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। वित्तीय नियमों, प्रक्रियात्मक दिशा-निर्देशों, उपयोग में लाए जाने वाले आधुनिक डिजिटल माध्यमों (मोबाइल ऐप एवं मॉनिटरिंग पोर्टल) तथा गणनाकर्मियों व पर्यवेक्षकों के चरणबद्ध प्रशिक्षण मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन, सह राज्य जनगणना समन्वयक, निदेशक जनगणना कार्य, हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपायुक्त, नगर आयुक्त सह प्रधान जनगणना अधिकारी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन...

Barinder Kumar Goyal ने गोवा में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन के दौरान पंजाब के हितों की जोरदार पैरवी की

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

DC जतिन लाल ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों संग मनाई दीवाली की खुशियां

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल शनिवार को परिवार सहित ईसपुर...

हिमाचल के हक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

#BBMB पर हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत : कुमार...

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में सफर के दौरान सीट या दरवाजे पर खड़े होने...

Barinder Kumar Goyal ने गोवा में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन के दौरान पंजाब के हितों की जोरदार पैरवी की

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गोवा में खान एवं कोयला क्षेत्र में सुधारों...

DC जतिन लाल ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों संग मनाई दीवाली की खुशियां

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल शनिवार को परिवार सहित ईसपुर की शिक्षा सुधार समिति द्वारा नौण मंदिर परिसर में आयोजित...

दीपावली पर जंग का मैदान बना क्लीनिक, नेग मांगने आए किन्नरों ने की मारपीट और तोड़फोड़, देखें वीडियो

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दीपावली पर नेग मांगने पहुंचे किन्नरों और महिला डॉक्टर के परिवार के बीच...