Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की...

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्र में सीबीएसई सम्बद्ध स्कूल खोलने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी चौगान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले माह से ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करेगी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों तक अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए 190 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज में 32 स्नातकोत्तर सीटें भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के कमजोर वर्गों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कई ऐतिहासिक एवं अभिनव पहलें की हैं। इनमें मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना और मुख्यमंत्री ग्रीन पंचायत योजना की शुरुआत शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक आपदाओं में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 8.50 लाख रुपये किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पीयूष और रविंदर को कोर्ट ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, देखें वीडियो

स्टेडियम के पीछे हुए एनकाउंटर मामले में दोनों है...

अमित कुमार अग्रवाल को एचएसआईआईडीसी और ईईसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले...

Haryana News: पीयूष और रविंदर को कोर्ट ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, देखें वीडियो

स्टेडियम के पीछे हुए एनकाउंटर मामले में दोनों है आरोपी पंचकूला: सेक्टर-21 में ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे हुए एनकाउंटर...

Punjab की डॉ. सेहर ओमप्रकाश ने श्रीलंका में बढ़ाया मान, ‘Mrs Universe 2026’ में बनीं थर्ड रनर-अप, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर की डॉ. सेहर ओमप्रकाश ने श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट 'मिसेज यूनिवर्स 2026' में 'थर्ड रनर-अप'...

अमित कुमार अग्रवाल को एचएसआईआईडीसी और ईईसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल को हरियाणा राज्य...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने...