Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtराज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने...

राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए युवा स्नातकों से आह्वान किया कि वह अपने ज्ञान, कौशल और शिक्षा का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए करें। उन्होंने शैक्षणिक ज्ञान को सामाजिक आवश्यकताओं और राष्ट्रीय विकास से जोड़ने के महत्व पर बल दिया।

समारोह के दौरान कुल 648 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 43 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया, जिनमें 29 छात्राएं और 14 छात्र शामिल रहे।

कविन्द्र गुप्ता ने विश्वविद्यालय की ‘विज्ञान दर्शन’ पहल से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि सफलता का आकलन केवल अच्छे वेतन, पद या पहचान से नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का वास्तविक महत्व यह है कि हमारा ज्ञान और कार्य दूसरों के जीवन में कितना सकारात्मक बदलाव लाते हैं और राष्ट्र की प्रगति में कितना योगदान देते हैं।

कविन्द्र गुप्ता ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया तथा मिलेट्स पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण किया तथा मिलेट्स फेस्टिवल के विजेताओं को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जबकि प्रति-कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. पी.एल. गौतम ने राज्यपाल का स्वागत किया। कुलदीप धीमान और डॉ. डी.एस. राणा ने भी स्नातकों को बधाई दी तथा अपने विचार साझा किए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अमित कुमार अग्रवाल को एचएसआईआईडीसी और ईईसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले...

अमित कुमार अग्रवाल को एचएसआईआईडीसी और ईईसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल को हरियाणा राज्य...

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने...

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय...