Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtइलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध और नवाचार के आदान-प्रदान को मिलेगा बल-मुख्यमंत्री

शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यूएसए के इलिनोइस विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. मनुराज सूद के नेतृत्व में भेंट की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं और शोध पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विश्व स्तरीय चिकित्सा शिक्षा के विश्व-स्तरीय मापदण्डों को अपना रही है ताकि राज्य में लोगों को बेहतरीन एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। इसी के दृष्टिगत प्रदेश में सभी चिकित्सा महाविद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है तथा शोध कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए नवोन्मेषी प्रयास किये जा रहे हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को और सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के छात्रों के लिए इलिनोइस विश्वविद्यालय के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित करेगी ताकि प्रदेश के छात्र वहां की नवीन तकनीक तथा शिक्षण व्यवस्था से रूबरू हो सकें। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षकों को भी इस विश्वविद्यालय में एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा। इसके अलावा संकाय सदस्यों के बीच विशेष प्रशिक्षण, शिक्षण, अनुसंधान एवं व्यावसायिक दक्षता विकास के लिए आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को अधिक गुणात्मक बनाने के लिए इस विश्वविद्यालय के साथ पूर्व में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। शैक्षणिक संसाधनों, शोध प्रकाशनों, शिक्षण सामग्री एवं तकनीकी ज्ञान का परस्पर आदान-प्रदान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किये जा रहे नवाचार की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के लिए चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध, टेलीमेडिसन को सशक्त बनाने के साथ-साथ कैंसर उपचार की नवीन तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को प्रोत्साहित करने की नितान्त आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न और पोषण व्यक्ति के स्वस्थ जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि लोगों को रसायन मुक्त खाद्यान्न उपलब्ध हों। इससे बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने पारम्पारिक रूप से प्रचलित खाद्यान्नों के अध्ययन, खान-पान की आदतों तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता पर विशेष बल दिया।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों के आयोजन, संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम तथा शैक्षणिक सामग्री के आदान-प्रदान से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र को संबल मिलेगा।

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने चिकित्सा शिक्षा के नए आयामों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य आशीष सिंहमार, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाणा के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बृज शर्मा और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई

लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व...

Haryana News : MBA और CA पास ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो पंचकूला: कमिशनरेट...

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

घनौर क्षेत्र में 432.65 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लोगों को समर्पित

इन प्लांटों के शुरू होने से 4.50 लाख निवासियों को साफ पीने का पानी मिलेगा, भूजल संकट से निपटने...

Jalandhar ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई

लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व स्तरीय प्रबंधों की सराहना की जालंधर: बरलटन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत...

Haryana News : MBA और CA पास ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो पंचकूला: कमिशनरेट पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने करोड़ो की ठगी के मामले...

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा...