Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiसुरजीत चौधरी ने ली नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष पद व गोपनीयता...

सुरजीत चौधरी ने ली नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष पद व गोपनीयता की शपथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एसपीडीएम विवेक महाजन ने दिलाई शपथ

बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के नव नवर्निवाचित अध्यक्ष सुरजीत चौधरी ने मगंलवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम विवेक महाजन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर नप अध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताएं बताई।  उन्होंने कहा कि बद्दी को एक स्वच्छ व साफ सुथरा शहर बनाया जाएगा। यहां पर स्ट्रीट लाईटें लाई जाएंगी। बद्दी साई मार्ग पर पानी की व्यवस्था करने व खेल मैदान बनाने के लिए सीपीएस राम कुमार के  समक्ष मांग रखी गई। उन्होंने यह भी कहा हर सप्ताह हर वार्ड का दौरा करेंगे और पार्षद को साथ लेकर लोगों को समस्याओं को सुनेंगे और अपने स्तर की समस्याओं को निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा।

सीपीएस राम कुमार चौधरी ने कहा कि  बद्दी में सीवरेज योजना को लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। नई सीवरेज लाईन पुरानी लाइन से समानतर चलेगी। इसके टेंडर हो चुके है और जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसका शिलान्यास करेंगे। बद्दी साई मार्ग पर पानी के लिए दो ट्यूबवैल लगाने की घोषणा की है। नप बद्दी जलशक्ति विभाग के साथ मिल कर इस पर कार्य करेंगे।

सीपीएस ने कहा कि बद्दी साई मार्ग पर डिवाईडर लगेगा तथा मार्ग के बीच में लाईटें लगाई जाएंगी। बिलांवाली को जाने वाले मार्ग पर बाबा मखन शाह का मार्ग पर गेट लगाया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। सामुदायिक भवन बनाने के लएि पांच लाख व सराज माजरा में खेल मैदान के लिए उन्होंने दस लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह खेलो इंडिंया से बातचीत करके यहां पर स्टेडियम का निर्माण कराएंगे जिससे यहां के युवाओ को मानपुरा व बरोटीवाला खेलने के लिए नहीं जाना पड़े।

इस मौके पर चौधरी मदन लाल, उपाध्यक्ष मोहन लाल, संजीव कुडलस, ईओ आरएस वर्मा, रमन कौशल, ब्लाक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, बरोटीवाला के प्रधान हंसराज कंैंथ, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, पूर्व उपप्रधान गुरबख्श खन्ना, बीडीसी राम रतन चौधरी, राहुल अग्रवाल, कुलदीप सिंह, सुशील सोनू, प्रवीण गुड्डू, पंकज भंडारी, गुरमीत सिंह, राजेश भोलू, प्रदीप टीनू समेत गणमान्य लोगो ने  भाग लिया।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -