Businessशेयर बाजार में मचा धमाल, इन 10 स्टॉक में दिखीं तेजी

शेयर बाजार में मचा धमाल, इन 10 स्टॉक में दिखीं तेजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को धुआंधार शुरुआत की है। बाजार के दोनों इंडेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में तेजी लेकर ग्रीन जोन में ओपन हुए। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स खुलते ही 600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 ने भी करीब 130 अंकों की तेजी लेकर कारोबार की शुरुआत की। ओपनिंग मार्केट में लार्ज कैप कैटेगरी में शामिल भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, ट्रेंट जैसे शेयर गदर मचाते दिखे।

शेयर मार्केट की धुआंधार ओपनिंग के दौरान बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 81,592 की तुलना में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त लेकर 81,810 पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही सेकंड में इसने रॉकेट सी रफ्तार पकड़ ली। खबर लिखे जाने तक ये 639 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 82,231 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। न सिर्फ BSE Sensex, बल्कि एनएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी ने भी सोमवार को ओपनिंग के साथ ही अपना दमखम दिखा दिया।

ये NSE Nifty अपने पिछले शुक्रवार के बंद 25,144 की तुलना में उछलकर 25,206 पर ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये झटके में छलांग लगाकर 25,310 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। शेयर बाजार में तेजी के दौरान शुरुआती कारोबार में गदर मचाने वाले टॉप स्टॉक की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Bharti Airtel Share (2.70%), Asian Paints Share (2.40%), Eternal Share (1.50%), SBI Share (1.35%) और Kotak Bank Share (1.30%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर बीएसई की मिडकैप कैटेगरी में शामिलल Apl Apollo Share (2%), Alkem Share (1.30%) की तेजी लिए हुए दिखाई दिए। तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में Ather Energis Share (2.60%), PPL Pharma Share (2.20%) और KPR Mill Share (2.10%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...