मुबंईः शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन भी तेजी है और सेंसेक्स 77000 के पार चला गया है। निफ्टी भी 23800 के लेवल को क्रास कर चुका है। बाजार की ओपनिंग कमजोर रही, लेकिन मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही निफ्टी गिरावट का शतक ठोक कर 23696 पर आ गया। सेंसेक्स भी 76604 के लेवल को टच कर गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद सेंसेक्स ने 215 अंकों की बढ़त बना ली और 77133 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 38 अंक ऊपर 23849 पर है।
लगातार चार सेशन की तेजी के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचममार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज बुधवार को 64 अंक नीचे 76853 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 68 अंकों की कमजोरी के साथ 32742 के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। अमेरिकी शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार, 3 नवंबर को मिश्रित नोट पर बंद हुए, जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स ने बाद के घंटों के कारोबार में अधिक बढ़त हासिल की।
डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 197 अंक नीचे जबकि, नैस्डैक कंपोजिट करीब 0.83% ऊपर बंद हुआ। एसएंडपी 500 मंगलवार को 0.4% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4 नवंबर को 3.64 प्रतिशत नीचे था। जबकि, जापान का निक्केई 225 3.56% गिरकर 60,835 पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में मिक्स्ड ट्रेडिंग देखने को मिल रही है। दो दिन तक गिरने के बाद WTI 0.45 डॉलर चढ़कर 96.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.17 डॉलर टूटकर 103.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
