Businessनिवेशकों को वित्त मंत्रालय ने दिया झटका, एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स के...

निवेशकों को वित्त मंत्रालय ने दिया झटका, एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेज बढ़त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स 200 से अधिक अंक की वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी 25,300 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। हालांकि, आईटी सेक्टर की कंपनियों टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज इंडिगो के शेयर 1.46 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.34 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.00 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.96 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.83 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.75 प्रतिशत, एसबीआई 0.69 प्रतिशत, टाइटन 0.57 प्रतिशत, ट्रेंट 0.50 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.50 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.47 प्रतिशत, आईटीसी 0.46 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत, एलएंडटी 0.33 प्रतिशत, सन फार्मा 0.26 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.18 प्रतिशत, बीईएल 0.17 प्रतिशत, एटरनल 0.04 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.03 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

उधर, शेयर बाजार में निवेश करने वालों को LTCG और STT पर टैक्स में राहत के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल के बयान के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि सरकार अगले बजट 2027 में कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव कर सकती है। अब वित्त मंत्रालय ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि चेयरमैन के बयान का मतलब किसी सकारात्मक फैसले का संकेत देना नहीं था। इसको लेकर सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। इस पर अंतिम फैसला 1 फरवरी को बजट पेश होने के दिन ही सामने आएगा।

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि CBDT चेयरमैन ने LTCG और STT को तर्कसंगत बनाने पर किसी सकारात्मक फैसले की संभावना नहीं जताई थी। मंत्रालय के मुताबिक, उनके बयान का मतलब सिर्फ इतना था कि प्री-बजट बैठकों में हितधारकों की ओर से दिए गए सुझावों की जांच की जा रही है।

चेयरमैन ने कहा था कि अलग-अलग मुद्दों और सुझावों का विश्लेषण किया जा रहा है। सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद बजट में अपना फैसला बताएगी। मंत्रालय ने मीडिया से उनके बयान का कोई दूसरा मतलब नहीं निकालने की अपील भी की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...