Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalकोर्ट में पेशी पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और वकील का आया...

कोर्ट में पेशी पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और वकील का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के मामले में बीते दिन एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस द्वारा सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान जैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक मामला है। वहीं सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सीनियर वकील मनिंदर सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। उनका दावा है कि एफआईआर दर्ज होने के 4 साल बाद जैन को बिना किसी ठोस सबूत के गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी सिर्फ दस्तावेजों के आधार पर हुई है, जो कानून के मुताबिक सही नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

उधर, दिल्ली की पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को बीजेपी की साजिश और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैन को पहले भी एक झूठे मामले में फंसाया गया था और करीब दो साल जेल में रखा गया, लेकिन बाद में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। आतिशी ने कहा कि अब पंजाब चुनाव से पहले जैन को निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वह पंजाब के सह-प्रभारी हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

बता दें कि ACB द्वारा 11 मई 2024 को दर्ज FIR के आधार पर ही जैन सहित 6 लोगों को 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसीबी पूर्व डीजेबी सीईओ उदित प्रकाश राय, पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव और एएन एंटरप्राइजेज के मालिक नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड (EEPL) के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के मालिक पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जेल मंत्री ने किया अस्पताल में 30 बिस्तरों वाले वार्ड का उद्घाटन, देखें वीडियो

24 घंटे डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ रहेगा तैनात, सुरक्षा...

Punjab News: 1357 फीट से पार हुआ पोंग डैम का वाटर लेवल, खुले 5 गेट, लोगों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

होशियारपुरः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात...

Punjab News: हादसे का शिकार हुए स्कूली बच्चे, ट्रक के नीचे घुसी एक्टिवा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः आशीष कॉन्टिनेंटल के पास सामने उस समय बड़ा...

Punjab News: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट आप पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: जेल मंत्री ने किया अस्पताल में 30 बिस्तरों वाले वार्ड का उद्घाटन, देखें वीडियो

24 घंटे डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ रहेगा तैनात, सुरक्षा के सख्त इंतजाम अमृतसरः गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में जेल...

Punjab News: 1357 फीट से पार हुआ पोंग डैम का वाटर लेवल, खुले 5 गेट, लोगों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

होशियारपुरः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण पोंग डैम की महाराणा प्रताप सागर झील का...

Punjab News: हादसे का शिकार हुए स्कूली बच्चे, ट्रक के नीचे घुसी एक्टिवा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः आशीष कॉन्टिनेंटल के पास सामने उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही...

अब रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले खाने को लेकर सख्त हुई FDA, इस वजह से की कार्रवाई

नई दिल्ली: फूड सेफ्टी को लेकर इस समय सरकार सख्त हो चुकी है। खासतौर पर ट्रेनों में मिलने वाले...