HomeHimachalUnaजन-जन तक पहुंचीं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, विशेष जागरूकता अभियान का...

जन-जन तक पहुंचीं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, विशेष जागरूकता अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बल्ह और मोमन्यार पंचायतों के ग्रामीण किए जागरूक

ऊना, सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ चलाए जा रहे विशेष जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभियान के प्रथम चरण के अंतिम दिन आज शुक्रवार को विकास खंड बंगाणा की बल्ह पंचायत के सकोहन और मोमन्यार पंचायत के मोउखास गांवों के ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस दौरान आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने स्थानीय ग्रामीणों को गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक किया। साथ ही उन्होंने लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध नाटयों दल के कलाकारों ने जागरूकता कार्यक्रमों बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर जाति भेदभाव के कारण अत्याचार होने पर अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3 के अंतर्गत पुलिस में दर्ज मामले के तहत कम से 25 हजार रुपये और अधिकतम 8,25,000 रुपये पुनर्वास राहत राशि का प्रावधान है। हत्या के मामले में मृतक की विधवा को 5 हजार रुपये बेसिक पर वर्तमान मंहगाई भत्ता प्रतिशतता की गणना करके प्रतिमाह राशि पैंशन के रूप् में भी दी जाती है। मृतक के बच्चों की स्नातक तक की शिक्षा एवं रख-रखाव का पूरा खर्चे की व्यवस्था एवं तीन महीने तक परिवार के भरण-पोषण के लिए राशन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है। इस घटना के तुरंत बाद प्रभावित व्यक्ति को अपने नजदीक के पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवानी होगी तथा न्यायालय में चालान प्रस्तुत होने के उपरांत धारा के अनुसार राशि प्रदान की जाएगी।

साथ ही, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवाओं, एकल व परित्यक्ताओं और अल्पसंख्यकों के 18 से 35 वर्ष के पात्र उम्मीदवारों जिनकी आय 2 लाख रुपये से अधिक के युवाओं को पीजीडीसीए और डीसीए का एक वर्ष का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही, उन्होंने नशा निवारण पर बल देते हुए नशे को समाज की गंभीर बुराई बताया और लोगों से नशे से दूर रहने व समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

दूसरे चरण के जागरूकता कार्यक्रमों का शेडयूल
वहीं, अनुसूचिज जाति के कल्याणार्थ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 14 से 18 जुलाई तक संचालित होगा। दूसरे चरण में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा द्वारा 14 जुलाई को हरोली के जोड़ियां और जननी, 15 को हरोली के जंगल पंजावर और भदसाली थोलियां, 16 को ऊना के बटूही और लमलेहड़ी अप्परली, 17 को ऊना के जखेड़ा और बहडाला लोअर तथा 18 जुलाई को परोइयां कलां और पनसाई में गीत संगीत व नुकड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी।
इस मौके पर बल्ह पंचायत प्रधान गोरख राम, मोमन्यार पंचायत के प्रधान रमेश चंद, उप प्रधान बल्ह विजय कुमार, उप प्रधान मोमन्यार सुरेश कुमार, पंचायत सचिव मनोज कुमार और राकेश सहित संबंधित पंचायतों के वार्ड सदस्य व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -