31 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना में स्थित आवासीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य राज कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जिनका जन्म 1 मई, 2015 से पहले तथा 31 जुलाई, 2017 के बाद ना हुआ हो। साथ ही अभ्यर्थी वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला ऊना के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं का नियमित विद्यार्थी हो तथा जिला ऊना का वास्तविक निवासी (बोनाफाइड) हो।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक निर्धारित 31 जुलाई अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.
79736215008, 9797622247 एवं 9816096188 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

