चण्डीगढ: प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों को अगले कुछ दिनों तक विशेष तौर पर सतर्कता बरतने तथा फील्ड अधिकारियों को अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई एवं लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायतें जारी की गई हैं।
वायु गुणवता आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिलों में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए कि किसी भी जिले में पराली जलाने की घटनाएं सामने न आएं। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से किसानों के साथ संवाद कर पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुष लगाए ताकि प्रदेश का वायु गुणवता स्वच्छ एवं नियत्रंण में रहे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पराली को किसानों के लिए पूंजी बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन्हीं का परिणाम है कि पराली जलाने की घटनाओं में आशा के अनुरूप कमी आई है। विशेषकर हिसार, फतेहाबाद, हांसी और रोहतक जिलों में पराली अवशेष जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है।
