AdvertisementPunjab Government
NationalFree Fire Game के चक्कर में बेटे ने Bank Accountant मां के...

Free Fire Game के चक्कर में बेटे ने Bank Accountant मां के उड़ाए 10 लाख रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने जहां फ्री फायर गेम के चक्कर में बच्चे ने अपनी बैंक अकाउंटेंट मां का मोबाइल हैक कर 10 लाख से ज्यादा रुपए निकाल लिए। पीड़ितों ने मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है।

जानकारी देते साइबर थाना सीओ शमशेर खां ने बताया कि कपड़ा व्यापारी की पत्नी सिम्मी बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंटेंट है। उनके 8 और 14 साल के दो बेटे हैं। बेटे अपनी मां के मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलते थे। कपड़ा व्यापारी ने बताया कि रविवार को पैसों की जरूरत होने पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए पत्नी का मोबाइल लिया था। मोबाइल से पूरा डाटा और सारे कांटेक्ट नंबर डिलीट हो चुके थे।

उन्होंने अपने अकाउंट से पत्नी के अकाउंट में करीब दो से तीन बार एक रुपए डाले लेकिन ट्रांजैक्शन का कोई मैसेज नहीं आया। इसके बाद मोबाइल अपने आप बंद होकर चालू हो गया। करीब 1 घंटे बाद मोबाइल में 10 लाख 85000 विड्रोल होने का मैसेज आया। अकाउंट में केवल 2 लाख रुपए ही बचे हैं। सोमवार को बैंक जाकर अकाउंट को बंद करवाया।

व्यापारी ने बताया कि इस दौरान बेटों ने बताया कि उनकी गेम खेलने के दौरान बेटे की एक अनजान व्यक्ति से बातचीत हुई थी। बेटा उस व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर भी बात करने लग गया। उस व्यक्ति ने अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड बेटे को दे दिया। इसके बाद बेटे ने भी अपनी मां का ईमेल आईडी और पासवर्ड उस व्यक्ति को शेयर कर दिया। व्यापारी ने बताया कि इसके बाद ठग ने मेरी पत्नी के अकाउंट से रुपए निकालना शुरू कर दिया। रुपए निकलने का भी कोई मैसेज या ओटीपी नहीं आया। मामले में साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...