Girl in a jacket
HomePanchkulaदिनदहाड़े महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

दिनदहाड़े महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पिंजौर क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शिव कॉलोनी में एक वृद्ध महिला से दिनदहाड़े कानों की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला आमना देवी शिव कॉलोनी स्थित रोहिला वाली गली से होकर अपने किराए के मकान की ओर जा रही थीं।

तभी पीछे से आए एक युवक ने उन्हें जोर से धक्का दिया और उनके दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने काले रंग की कमीज पहन रखी थी और उसकी लंबी-लंबी मूंछें थीं। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला कुछ समझ ही नहीं पाईं। घटना के बाद आमना देवी काफी घबराई हुई नजर आईं।

उन्होंने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती हैं और किराए के मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। इस घटना से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई जिसमें आरोपी एक्टिवा पर दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -