HomeNationalKetan हत्याकांडः सिया के माता-पिता ने कहा- बेटी दोषी है तो उसे...

Ketan हत्याकांडः सिया के माता-पिता ने कहा- बेटी दोषी है तो उसे भी Fort से फैंक दे…, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुणेः पुणे में केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामला तूल पकड़ रहा है। जिसको लेकर हर दिन पुलिस और केतन के परिजन नए-नए खुलासे कर रहे है। आपको बता दें सिया केतन की मंगेतर है, जिसकी नवंबर में शादी होने वाली थी लेकिन सिया इससे खुश नहीं थी, जिसको लेकर सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ केतन को मारने की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं सिया के माता-पिता पहली बार मीडिया के सामने आए है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बेटी सिया दोषी है तो उसे किले से नीचे फैंक देना चाहिए। उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि उनकी बेटी ने कभी भी केतन से शादी को लेकर किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की थी। दोनों की शादी इसी साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर के एक शाही महल में होने वाली थी। पूजा गोयल ने कहा कि केतन की मौत से सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो परिवार बर्बाद हो गए हैं। मुझे केतन के परिवार से भी ज्यादा दुःख हो रहा है। अगर मेरी बेटी ने यह अपराध किया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर वह दोषी है तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए, जहां से केतन को गिराया गया था।

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी अपनी पत्नी की बात का समर्थन किया। प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें अब भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। केतन उनके परिवार का हिस्सा बन चुका था और वे उसे अपने बेटे की तरह मानते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना बेटा खोया है, लेकिन वह हमारा भी बेटा था। हम उससे बेहद प्यार करते थे। वह होनहार, मिलनसार और मददगार लड़का था। घर में मरम्मत, प्लंबिंग या किसी भी काम में वह हमेशा आगे रहता था और कभी मना नहीं करता था।

सिया के माता-पिता का कहना है कि उन्हें चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पूजा गोयल ने कहा कि सगाई के बाद सिया केवल केतन से ही बात करती थी। वहीं प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्होंने आज तक चेतन को न देखा था और न ही वह कभी उनके घर आया। दोनों परिवारों के बीच वर्षों पुराने अच्छे संबंध थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आमने-सामने की पूछताछ में सिया ने दावा किया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने यह बात केतन को बता भी दी थी। सिया का आरोप है कि केतन शादी तोड़ने के लिए तैयार नहीं था और उसने अपने परिवार के प्रभाव का हवाला देते कहा था कि वह इस रिश्ते से बाहर नहीं निकल पाएगी। हालांकि, सिया के इन दावों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और उनकी सत्यता जांच के दायरे में है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -