Unaस्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता शर्मा ने क्विज प्रतियोगिता में मारी...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता शर्मा ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रदेश स्तरीय स्पर्धा के लिए किया क्वालीफाई

ऊना (सुशील पंडित): स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता शर्मा ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्वाचन विभाग की जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। शश्विता ने निर्वाचन विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर करवाई गई प्रतियोगिता में पहला और जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में तीसरा स्थान अर्जित करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

निर्वाचन विभाग की ओर से ऊना मुख्यालय के बचत भवन में निर्वाचन जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उपमंडल और विधानसभा स्तर पर चयनित करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, चुनावी व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। शश्विता शर्मा ने प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अपनी समझ और विषय पर पकड़ का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अगले चरण में जगह बनाई।

छात्रा की इस सफलता पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने शश्विता शर्मा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं। स्कूल का प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी शश्विता की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रा की सफलता के लिए विद्यालय की शिक्षिका प्रदीप कुमारी को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नियमित शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों सहित विषय विशेष प्रतियोगिताओं के लिए भी बच्चों को तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को विद्यार्थी जीवन से समझाना अति आवश्यक है। ताकि बच्चे आगे चलकर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी...