Himachal Govt
Haryana Govt25 वर्षों की सेवा और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित किया...

25 वर्षों की सेवा और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित किया जाएगा सेवा संकल्प अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे माह तक चलने वाले इस अभियान में जन सेवा ही प्रभु सेवा की भावना से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को कैथल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद पिछले 25 वर्षों में उन्होंने निरंतर सार्वजनिक जीवन में रहते हुए देश और समाज की सेवा की है। गुजरात में विकास का सुदृढ़ मॉडल प्रस्तुत करने से लेकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प तक प्रधानमंत्री ने अथक परिश्रम, सुशासन और जनकल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को देशभर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे बूथ स्तर पर तथा विशेष रूप से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में दीया प्रज्वलित किया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा के तहत जिले के सभी खंडों से यात्राएं निकाली जाएंगी, जोकि एक जगह पर एकत्रित होंगी। वहां पर एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसी प्रकार सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता अभियान व रक्तदान सहित अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी। सेवा सेतु अभियान के तहत सभी खंडों में कैंप लगाए जाएंगे, जहां आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

लागोसः नाइजीरिया के लागोस में पेट्रोल से भरा टैंकर...

बारिश बनी आफतः पानी से भरे गड्ढे में गिरी दादी-पोती, देखें वीडियो

वडोदराः गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के बीच...

सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर...

ज्वैलर्स की दुकान में महिलाओं की नौसरबाजी, लगाई लाखों की चपत, देखें वीडियो

बिजनौरः उत्तर प्रदेश में बिजनौर के बास्टा क्षेत्र में...

पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

लागोसः नाइजीरिया के लागोस में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार...

बारिश बनी आफतः पानी से भरे गड्ढे में गिरी दादी-पोती, देखें वीडियो

वडोदराः गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के बीच एक बार फिर ऐसा हादसा सामने आया, जिसने सड़क पर...

सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने इतने लाभार्थियों को दी 176.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अगस्त, 2026 तक विभिन्न योजनाओं...