Himachal Govt

Himachal Govt
NationalGirlfriend संग पकड़ा गया पंचायत सचिव, पत्नी ने मारे थप्पड़, भारी हंगामा,...

Girlfriend संग पकड़ा गया पंचायत सचिव, पत्नी ने मारे थप्पड़, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव को महिला मित्र के साथ उनकी पत्नी ने गुडंबा कुर्सी रोड स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस की मौजूदगी में वीडियो बनाते हुए आरोपी और उसकी महिला मित्र को कई थप्पड़ जड़े। इस दौरान पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला अपने पति और उसके साथ मौजूद महिला से विवाद करती दिखाई दे रही है। पत्नी की ओर से पति को जूतियों से मारने और दूसरी महिला को थप्पड़ मारने की बात सामने आई है।

दरअसल, माल विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में सचिव पद पर तैनात अल्सफ बेग कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास के एक फ्लैट में एक महिला के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसकी पत्नी सबा को पति के वहां होने की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंच गई और पति को महिला के साथ देखकर हंगामा शुरू कर दिया। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति एक फ्लैट में मौजूद है। मौके पर पहुंचने पर पंचायत सचिव एक महिला के साथ मिला। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया। सबा ने पुलिस को दी शिकायत में पति पर उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता रहा है। उसने पति पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। सबा के अनुसार उसकी शादी अल्सफ बेग से 9 जून 2021 को हुई थी। दोनों की करीब ढाई साल की बेटी भी है। आरोप है कि पति पत्नी और बच्ची की देखभाल नहीं करता और अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहता है। महिला का आरोप है कि पति के व्यवहार से परेशान होकर उसके परिवार वालों ने कुछ समय बाद उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह किराए के मकान में पति के साथ रह रही थी।

सबा ने पुलिस को दी शिकायत में पति पर शराब और ड्रग्स का सेवन करने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि नशे की हालत में पति उसके और बच्ची के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि पंचायत सचिव अपनी सरकारी नौकरी का धौंस दिखाकर उसे घर से निकालने और दूसरी शादी करने की धमकी भी देता रहा है। महिला के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर पहले भी कई बार थाने में समझौता कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। गुडंबा पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को मेडिएशन के लिए भेजा गया है। वहीं पंचायत सचिव अल्सफ बेग के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पत्नी की ओर से दी गई शिकायत और लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

 महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग...

Jalandhar News: DGP Gaurav Yadav ने लॉन्च किया Online Digital Portal

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने...

 महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत आज विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों एवं...

Jalandhar News: DGP Gaurav Yadav ने लॉन्च किया Online Digital Portal

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज फिल्लौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी का दौरा...

जब मुख्यमंत्री के दरवाजे पर पहुंचती है उम्मीद, तो सरकार की योजनाओं को मिलती है नई रफ्तार

चंडीगढ़: रात का वक्त है, मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पर नायब सिंह सैनी के सामने हाथों में कागज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और...