Girl in a jacket
HomeNationalशादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को Scorpio ने मारी टक्कर,...

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को Scorpio ने मारी टक्कर, 4 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीकानेरः 2 बाइकों पर सवार 4 युवकों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर फरार हो गया। चारों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। मामला नाल थाना इलाके का NH-11 (जैसलमेर रोड) पर शनिवार देर रात 2 बजे का है। नाल SHO विकास विश्नोई ने बताया कि हादसे में नाल बड़ी निवासी ओमप्रकाश (29) पुत्र गंगाराम, राहुल (25) पुत्र चोरूराम, कोजुराम उर्फ श्यामलाल (18) पुत्र बिरजूराम और गोरधन (30) पुत्र चोरु राम की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम करवाकर चारों के शव परिजन को सौंप दिए। स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

SHO ने बताया कि चारों किसी शादी समारोह से काम करके लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने PBM हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में स्कॉर्पियो और दोनों बाइक बुरी तरह डैमेज हो गईं। यहां तक कि स्कॉर्पियो के पहिए तक निकल गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -