HomePunjabLudhianaPunjab News: भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड FCI इंस्पेक्टर की मौत

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड FCI इंस्पेक्टर की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः मलेरकोटला रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बने डेरे के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के रिटायर्ड इंस्पेक्टर था। आरोप है कि डेहलों क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 78 वर्षीय अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगल निवासी सुखजीत सिंह ने बताया कि 26 जून 2026 को उनके पिता अमरजीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोहीड़ की ओर जा रहे थे। वह खुद भी उनके पीछे चल रहे थे। जब पिता मलेरकोटला रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बने डेरे के पास पहुंचे, तभी इनोवा कार (नंबर PB-90-7878) के ड्राइवर प्रदीप कुमार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल डेहलों ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह FCI में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। मामले की जांच कर रही थाना डेहलों पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी प्रदीप कुमार (पुत्र महिंदर पाल), निवासी गांव बंबियांवाल, जिला जालंधर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -