HomeNationalजमीनी विवाद में युवक का लाठी-डंडों से पीटकर कत्ल, देखें वीडियो

जमीनी विवाद में युवक का लाठी-डंडों से पीटकर कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जमीन विवाद को लेकर ससुर और दामाद के बीच खूनी संघर्ष का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुंवरमऊ गांव में संपत्ति विवाद के चलते ससुर और ससुराल वालों ने कथित तौर पर दामाद वीरेंद्र सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

आरोप है कि सास-ससुर और चचिया ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईय़ घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था। इसके कारण आए दिन परिवार में इस बाबत झगड़ा और छोटी-मोटी लड़ाइयां अक्सर हो जाया करती थी। चश्मदीदों के अनुसार इस बार विवाद हद से ज्यादा बढ़ गया। नौबत मार-पीट तक आ गई। थाना प्रभारी पवन सोनकर का कहना है कि जमीनी विवाद में हत्या की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -