कुरुक्षेत्रः धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर में तैरती हुई डेडबॉडी मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना सुभाष मंडी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सुभाष मंडी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र के मोर्चरी हाउस में भिजवाया। फिलहाल व्यक्ति के अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6:30 बजे कुरुक्षेत्र के सनहित सिरोवर पर शहर के लोग सैर करने के लिए आए हुए थे। उस दौरान उन्होंने वहां पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी को सरोवर में तैरते हुए देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन डेट बॉडी की हालत से लग रहा है कि वह 3 से 4 दिन पुरानी है। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है।
व्यक्ति की हाइट करीब 5 फीट 6 इंच के आस-पास है और उसने काले रंग के डॉट वाली अंडरवर्ल्ड डाली हुई है। सुभाष मंडी चौक से जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस यहां पर पहुंची है। व्यक्ति के शव को सरोवर से बाहर निकालकर एलएनजेपी अस्पताल के मोर्चरी हाउस में ले जाया गया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ है। फिलहाल, व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए पहचान करने के लिए आसपास के थानों में इसकी सूचना दी जाएगी।
