NationalSchool Bus ने 3 बच्चियों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर...

School Bus ने 3 बच्चियों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करौलीः जिले के स्कूल के लिए घर से निकले 3 बच्चियों को निजी स्कूल बस द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में 5 साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी देते टोडाभीम डीएसपी मुरालीलाल मीणा ने बताया कि घटना सुबह 8 बजे की है। नादौती थाना क्षेत्र के चौकी गुड़ाचंद्र जी इलाके में स्थिति निजी स्कूल केबीएसएस की बस बच्चों को लेकर स्कूल आई थी। बच्चों को उतराने के बाद ड्राइवर ने लापरवाही करते हुए गाड़ी को चला दिया। इस दौरान बस के सामने से निकल रहीं तीनों बच्चियां बस की चपेट में आ गईं। घटना में पहली क्लास की छात्रा रिया (5), शानू (7) और जिया (4) घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए फौरन गुड़ाचंद्र जी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रिया (5) को मृत घोषित कर दिया। शानू (7) पुत्री शिवचरण गुर्जर को गंभीर हालत में दौसा रेफर कर दिया। वहीं जिया (4) का गुड़ाचंद्र जी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें तीनों बच्चियां स्कूल बस से नीचे उतरकर स्कूल के अंदर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहीं थीं। इस दौरान ड्राइवर ने लापरवाही से बस को चला दिया। इससे बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नौजवान का कत्ल, शरीर से अलग की कलाई, काटकर दुकान को देकर आरोपी फरार, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले ग्यासपुरा इलाके के व्यक्ति का हमलावारों द्वारा...

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल

मुंबईः मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी...

St. Joseph’s Convent School के छात्र के मर्डर केस में आरोपी का एनकाउंटर, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में युवक की हत्या ने शहर...

Punjab News: नौजवान का कत्ल, शरीर से अलग की कलाई, काटकर दुकान को देकर आरोपी फरार, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले ग्यासपुरा इलाके के व्यक्ति का हमलावारों द्वारा बेरहमी से पिटाई करके घायल कर दिया गया। हैरानी की...

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल

मुंबईः मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया है, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन का घर...

श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, हेड ग्रंथी ने दी जानकारी, देखें वीडियो

अमृतसरः धन-धन श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व 25 से 27 अक्टूबर तक सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में...

ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी ट्रेवलर, 3 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल

बगरूः जयपुर से लगभग 20-30 किमी दूर बगरू में नेशनल हाईवे-48 पर मिनी बस (ट्रेवलर) की टक्कर ट्रेलर से...