Nationalपेपर लीक पर SC सख्त, दोषियों के साथ उनके परिवार की संपत्ति...

पेपर लीक पर SC सख्त, दोषियों के साथ उनके परिवार की संपत्ति होगी जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकारों से एक जनहित याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें प्रश्नपत्र लीक करने के मामलों में शामिल अपराधियों और उनके परिजनों की चल-अचल संपत्ति ज़ब्त करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर केंद्र सरकार और राज्यों को नोटिस जारी किया। सुनवाई के दौरान उपाध्याय ने कहा कि वह प्रश्नपत्र लीक मामलों में समयसीमा के भीतर जांच और मुकदमा सुनिश्चित करने के उपायों की अपनी मांग पर जोर नहीं दे रहे हैं, क्योंकि ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित हो चुका है, जो पेपर लीक रोकने वाले कानूनों को और सख्त बनाता है। शीर्ष अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 25 सितंबर निर्धारित कर दी।

वकील अश्विनी कुमार दुबे के जरिए दायर इस याचिका में अनुरोध किया कि दोषियों और उनके परिवार के सदस्यों की पूरी संपत्ति का आकलन करने के लिए कदम उठाए जाएं तथा उसके अनुसार भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धन शोधन निवारण अधिनियम, बेनामी संपत्ति अधिनियम और काला धन अधिनियम के उचित प्रावधान लागू किए जाएं।

याचिका में कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्देश और आदेश दिया जाए कि पेपर लीक के मामले में सज़ा एक साथ नहीं, बल्कि एक के बाद एक भुगती जाए। या फिर, विधि आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह अंतरराष्ट्रीय तौर-तरीकों की पड़ताल करे और तीन महीने के भीतर पेपर लीक पर एक रिपोर्ट तैयार करे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Oval Hut Hotel में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते होटल में...

Jalandhar News: Gupta Motors Sales के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का...

Jalandhar News: दिन दहाड़े मंडी में 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा मंडी में चोरी की घटना सामने...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

Jalandhar News: Oval Hut Hotel में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते होटल में महिला का शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने...

Jalandhar News: Gupta Motors Sales के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन शहर में वाहन चोरी...

Jalandhar News: दिन दहाड़े मंडी में 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा मंडी में चोरी की घटना सामने आई है, जहां आढ़ती के 2 लाख रुपए लेकर चोर...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अनीश ने कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है।...