EntertainmentMedha Shankar संग शादी पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले -...

Medha Shankar संग शादी पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘इसको टालना पड़ेगा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: कॉमेडियन समय रैना और मेधा शंकर इन दिनों अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। इसके बाद उनके अफेयर के चर्चे फैल गए। हाल ही में मेधा शंकर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में भी नजर आई थी। इसके उनकी रिलेशनशिप में होने की अफवाहों को और हवा मिली। अब हाल ही में रेडिट पोस्ट में यह दावा किया गया था कि समय और मेधा दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसे में समय रैना ने इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

शादी टालनी पड़ेगी

बीते दिन समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में दावा किया था कि वो दिसंबर में मेधा से शादी करने वाले हैं। इस पर अब कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि – ‘दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर सॉरी मेधा इसको टालना पड़ेगा। उन्होंने बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का गाना झूठ बोले कौवा काटे भी लगाया है। मेधा ने समय के जवाब पर हंसने वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है’।

 

मेधा शंकर ने भी दिया जवाब

वहीं मेधा शंकर ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में बिस्तर पर एक काऊ बेबी लेटा हुआ है। स्टोरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘शादी की बेबुनियाद अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए मैं। स्टोरी पर मेधा ने ‘वेलकम’ फिल्म का गाना क्या कह दिया है ‘तुमने ये जानम सॉन्ग’ भी लगाया है’।

ऐसे शुरु हुई कपल की डेटिंग की अफवाहें

वहीं कॉमेडियन समय रैना और मेधा शंकर एक साथ पार्टी करते और तस्वीरें क्लिक करते हुए कई बार दिखे हैं। ऐसे मे इसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें शुरु हो गई थी। बाद में मेधा समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में भी एक पैनलिस्ट के तौर पर दिखी है। दोनों के अफेयर्स की अफवाहें उस समय और फैली जब फैंस ने उनकी छुट्टियों की तस्वीरों में एक जैसा बैकग्राउंड देखा इससे डेटिंग की अटकलें और भी तेज हो गई थी।

वहीं कुछ दिन पहले रेडिट पर एक पोस्ट से शादी की अफवाहें भी शुरु हुई। रेडिट यूजर्स ने यह दावा किया है कि वो समय के परिवार के करीबी हैं और बताया कि समय की मां से बात करने पर उनको यह पता चला कि समय और मेधा दिसंबर 2026 में शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि वो दोनों अभी साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...