AdvertisementPunjab Government
Internationalपायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार, इसाक हर्जोग ने...

पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार, इसाक हर्जोग ने किया ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेल अवीवः इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को बहादुरी के लिए सम्मानित करने का ऐलान किया है। उन्हें यह सम्मान दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित तौर पर विमान को हाईजैक करने की कोशिश के दौरान दिखाई बहादुरी के लिए दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने सूझबूझ और पेशेवर कौशल का परिचय देते एक बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई।

राष्ट्रपति हर्जोग ने 8 अक्टूबर, 2026 को छह इजरायली नागरिकों को बहादुरी के लिए सम्मानित करते भारतीय पायलट को भी पुरस्कार देने की घोषणा की। इन नागरिकों ने 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 में संकट के दौरान साहस दिखाया था। हर्जोग ने कहा कि स्मित मच्छार की पेशेवर सूझबूझ ने बड़ी त्रासदी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पायलट के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई और कहा कि उनकी सेहत में सुधार होने पर वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ प्रदान करेंगे।

यह पुरस्कार 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के बाद शुरू किया गया था। इसके जरिए उन नागरिकों को सम्मानित किया जाता है, जो खतरनाक परिस्थितियों में दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

इस घटना के दौरान बहादुरी दिखाने वाले छह इजरायली नागरिकों ज्विका और ताली मानेस, यानीव हायुन, डॉ. शोता मुसायेव, असाफ राजुआन और ओर पारदिलोव को भी सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 उस समय गंभीर संकट में फंस गई, जब ओमान के को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी से स्मित मच्छार पर हमला कर दिया और विमान पर कब्जा करने की कोशिश की।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इससे छह यात्री अंदर पहुंच सके और को-पायलट को काबू करने में मदद कर सके। इसके बाद विमान में सफर कर रहे दो ऐसे पायलट, जो उस समय ड्यूटी पर नहीं थे, उन्होंने विमान का नियंत्रण संभाल लिया।

विमान का रुख सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। इस घटना में स्मित मच्छार की भूमिका को बड़ी त्रासदी टालने में अहम माना जा रहा है। अब उनके स्वस्थ होने के बाद इजरायल के राष्ट्रपति उन्हें व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

JD Vances की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत, दिया दो टूक जवाब

नई दिल्लीः भारत ने H-1B वीजा हायरिंग पर अमेरिकी...

ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

कच्छः गुजरात के कच्छ जिले में खावड़ा के पास...

जंग का मैदान बना अस्पताल, 2 पक्षों में खूनी झड़प, डॉक्टर के सामने हत्या की कोशिश, देखें वीडियो

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में...

JD Vances की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत, दिया दो टूक जवाब

नई दिल्लीः भारत ने H-1B वीजा हायरिंग पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की बात की कड़े शब्दों में आलोचना...

ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

कच्छः गुजरात के कच्छ जिले में खावड़ा के पास स्थित आरई (RE) पार्क के पास आज ट्रक और पिकअप...

जंग का मैदान बना अस्पताल, 2 पक्षों में खूनी झड़प, डॉक्टर के सामने हत्या की कोशिश, देखें वीडियो

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में आज मेडिकल परीक्षण के दौरान 2 पक्षों के बीच जमकर...

Punjab News: बीबी रूप कौर पहुंची श्री दरबार साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब में होंगी पेश, देखें वीडियो

अमृतसरः बीबी रूप कौर श्री दरबार साहिब पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। वह आज...