मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व मुख्य सचिव आदित्य विजय सिंह का बुधवार को निधन हो गया। 83 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के मुताबिक, वह दिग्विजय सरकार में सीएम बने थे। उनके निधन की खबर से राज्य प्रशासन में शोक की लहर दौड़ी है। जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्य सचिव आदित्य विजय सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव की कमान संभाली थी। एवी सिंह 1970 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे।
उन्होंने मार्च 2002 से जनवरी 2004 तक मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी। इससे पहले वह कलेक्टर के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। वहीं, मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था। आदित्य विजय सिंह के निधन से परिवार समेत प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ी है। परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम विदाई दी जाएगी। वह अपनी प्रशासनिक दक्षता और कार्यशैली के लिए पहचाने जाते थे।
