NationalRoadways Bus का टायर फटा, अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में 2 कारों...

Roadways Bus का टायर फटा, अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में 2 कारों को कुचला, 9 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तमिलनाडु: कडलूर जिले में तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही रोडवेज बस का स्टेट हाईवे पर टायर फट गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार देर रात हुआ। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहीं 2 कारों को कुचल दिया। दोनों कारें बस के नीचे फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तित्ताकुडी और पेरंबलूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचि नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

करीब दो घंटे बाद क्रेन से वाहन हटाकर यातायात चालू किया गया। सड़क हादसे में दोनों कारों में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। 4 घायलों का इलाज जारी है, इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर: त्योहारों...

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राम नगर कॉलोनी की गली नंबर 4 में...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़ के आकाश नगर डाढ़ी भोला पीर स्थान में बालक दशहरा...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...