ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत बदोली में प्रधान पद के लिए रजत कुमार और उप प्रधान पद पर सत प्रकाश शर्मा ने चुनाव जीता। उपमंडल अंब ग्राम पंचायत बधमाणा में राधा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव।
वहीं, अशोक कुमार बने उप प्रधान। उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत बडसाला में मधु वाला ने प्रधान और नितिन भारद्वाज ने उप प्रधान का चुनाव जीता। ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत भगड़ाह में प्रधान पद के लिए सुमन लता और उप प्रधान पद के लिए गुरदयाल सिंह चुने गए। उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत मदनपुर में श्रीमति रमन ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, रमेश चंद उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।

