Encounter India
HomePunjabJalandharJalandhar News: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर, नगर निगम की...

Jalandhar News: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर, नगर निगम की महिलाएं घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अस्पताल में हाल जानने पहुंचेे मेयर ने किया ऐलान

जालंधर, ENS: खालसा कॉलेज फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में में नगर निगम की सफाई कर्मी 10 घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर विनीत धीर, चंदन ग्रेवाल, शैर सहित अन्य नेता घायल महिलाओं का हाल जानने अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल महिलाओं को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। वहीं मेयर ने घायल महिलाओं के उपचार का सारा खर्च उठाने का ऐलान किया। मेयर ने कहाकि घायल महिलाओं के उपचार के खर्च की भरपाई नगर निगम करेंगा।

मामले की जानकारी देते हुए मेयर विनीत धीर ने कहाकि नगर निगम की सफाई कर्मी महिलाएं ऑटो में सवार होकर काम पर जा रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर पर ऑटो को कार हिट करके चली गई। इस घटना में ऑटो पलट गया और महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को रूबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने पूछताछ में पता चला कि सभी घायलों की हालत स्थिर है, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं घायलों के खर्चे की भरपाई को लेकर डॉक्टरों से बात की गई है और उन्हें अवगत करवाया गया हैकि घायलों के खर्च की भरपाई नगर निगम करेंगा और घायलों के परिजनों से कोई पैसा ना लेने की अपील की है। घायलों में 9 मुलाजिम शामिल है। वहीं कार चालक को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

वहीं कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन के उद्धघाटन को लेकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम के महिला सफाई कर्मी ऑटो में सवार होकर कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर कार ने ऑटो को हिट कर दिया और घटना में महिलाएं घायल हो गई। इस दौरान महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शैरी ने कहा कि घटना में 10 मुलाजिम घायल हुए है। वहीं चंदन ग्रेवाल ने कहाकि नगर निगम की कर्मी महिलाओं की सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत रूबी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है, किसी को कोई ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने सभी के सेहत के लिए भगवान से अरदास की।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -