रेवाड़ीः रेवाड़ी-कोसली मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में एक निजी बस पेड़ से टकरा गई, जिससे कई यात्रियों के घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे। बस रेवाड़ी से कोसली की ओर जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में एक बुजुर्ग के घायल होने की सूचना है। जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत कोसली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की पहचान दीप चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
