मनोरंजन: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में राघव अपनी परिणीति चोपड़ा के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में परिणीति से उनकी एक पुरानी मूवी का डायलॉग सुनने के लिए भी कहा जाता है। इस दौरान परिणीति अपना डॉयलाग याद ही नहीं कर पाती। इसके बाद राघव चड्ढा उनकी मदद करने के लिए उनके इस डॉयलाग की कुछ पंक्तियां सुनाकर सबको हैरान कर देते हैं।
इवेंट में हुई परिणीति के इस डायलॉग की बात
राघव और परिणीति एक साथ एक इवेंट में पहुंचे। इस इवेंट में परिणीति से 2014 में सिद्धार्थ मल्हौत्रा के साथ आई उनकी फिल्म हंसी तो फंसी का एक मोनोलॉग सुनाने की गुजारिश की। इस परिणीति ने कहा कि – ‘क्या आपको सच में यह भरोसा है कि मुझे 14 साल पहले बोला गया कि अपना डायलॉग याद होगा। मुझे कोई आइडिया नहीं है’।
राघव को दी चुनौती
इसके बाद होस्ट ने राघव चड्ढा की ओर इशारा किया। उन्होंने राघव को चुनौती देते हुए कहा कि – ‘देखते हैं क्या वो परिणीति की फिल्म का यह डायलॉग सुना पाते हैं’। इतना सुनकर राघव डायलॉग सुनाते हुए कहते हैं कि- ‘मेरी बॉडी में सेंसेशस होते हैं पिल्स उन्हें कंट्रोल करती हैं। सेंसेशन जैसे सनसनाहट, गुड़गुड़ाहट, फरफराहट, थरथराहट’। इसके बाद परिणीति के इस मोनोलॉग की ओरिजनल क्लिप भी लगाई गई। राघव ने पत्नी का यह वीडियो एक मजाकिया कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि – ‘जब पत्नी ट्रैंड कर रही हो और पति को भी उसमें शामिल होने के लिए मजबूर होना पड़े’।
फैंस ने लुटाया प्यार
राघव चड्ढा की इस रील पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। फैंस दोनों के प्यारे बॉन्ड की खूब तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी परिणीति चोपड़ा के इस डायलॉग का म्यूजिकल वर्जन काफी वायरल हुआ था। इस वर्जन को सभी ने बहुत पसंद किया था। उस समय राघव चड्ढा ने भी इस वर्जन पर एक रोमांटिक रील बनाकर शेयर की थी। रील में उन्होंने परिणीति के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें और क्लिप्स को जोड़कर शेयर किया था।