Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab Police की 5G से जुड़ी चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 61 गिरफ्तार,...

Punjab Police की 5G से जुड़ी चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 61 गिरफ्तार, 95 FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भारतीय एयरटेल लिमिटेड के 5जी टेलीकॉम आधारभूत संरचना को निशाना बनाकर चल रही चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 61 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 95 एफआईआर दर्ज की हैं। इस कार्रवाई से दूरसंचार सेवाओं में व्यापक व्यवधान को समाप्त किया गया है।

उच्च-मूल्य 5जी संरचनाओं से जुड़ी चोरी की रिपोर्टों के बाद डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी। एसआईटी का नेतृत्व डीआईजी राजपाल संधू ने किया । टीम ने दोषियों को पकड़ने और चोरी हुए उपकरणों की बरामदगी के लिए जिला पुलिस इकाइयों के साथ करीबी तालमेल बनाया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीआईजी राजपाल संधू ने बताया कि आरोपियों द्वारा मुख्य रूप से जीयूटी-1 कार्ड्स (बेस बैड यूनिट्स) को निशाना बनाया जा रहा था, जो 4जी और 5जी सिग्नल के संचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण हैं। उन्होंने कहा कि चोरी की पूरी प्रक्रिया दो मिनट से भी कम समय में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।

तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस ने इन चोरियों में शामिल लोगो को पकड़ लिया है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है । एसआईटी मामले में संभावित आंतरिक भागीदारी का पता लगाने में भी जुटी हुई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -