LudhianaPunjab News: जनकपुरी में युवकों ने तोड़े वाहन, बरसाईं बोतलें बरसाई, भारी...

Punjab News: जनकपुरी में युवकों ने तोड़े वाहन, बरसाईं बोतलें बरसाई, भारी हंगामा देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जनकपुरी की गली नंबर 8 में देर रात कुछ युवकों ने कथित तौर पर हंगामा किया। इलाका निवासियों के मुताबिक, हमलावरों ने 7 से 10 वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों का कहना है कि हमलावरों की संख्या करीब 25 से 30 थी। घटना के दौरान एक युवक के सिर पर चोट आई। लोगों ने घरों की छतों से घटना के वीडियो भी बनाए। भीड़ जुटने पर युवक गली से भाग गए। इलाका निवासियों ने देर रात करीब 12 बजे जनकपुरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिला नीतू ने आरोप लगाया कि युवक उनके घर आए और ईंटें व बोतलें फेंकीं। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे के सिर पर चोट लगी है। उसके 7 टांकें लगे है। हमलावरों ने उसे धमकी दी कि उसकी मां के चेहरे पर तेजाब डाल देंगे। नीतू के मुताबिक, भागते समय युवकों ने कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया, जिनमें 2 से 3 एक्टिवा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे की युवकों से क्या दुश्मनी थी। इलाका निवासी तुषार गुप्ता ने कहा कि युवकों का किसी अन्य व्यक्ति से झगड़ा था, लेकिन उन्होंने मोहल्ले के लोगों के वाहन तोड़ दिए।

उन्होंने दावा किया कि जब उनकी भाभी ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्हें धमकियां दी गईं। तुषार ने कहा कि जनकपुरी में चिट्टा बिकने की बात सुनने में आई है, लेकिन यह झगड़ा नशे से जुड़ा था या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विवाद के कारण की जांच होनी चाहिए और मोहल्ले के लोगों को नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी सन्नी के मुताबिक, लोग घरों में सो रहे थे, तभी मोहल्ले में शोर सुनाई दिया और कुछ युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद था, लेकिन उसकी वजह जांच का विषय है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है, जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

मुबंईः घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की...

कार और ट्रक की टक्कर के बाद उखड़ा इंजन, लगी आग, युवक की मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: छावला थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारका एक्सप्रेसवे...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026

आज 13 नवंबर को दो ग्रहों की स्थिति बदलने...

Punjab News: अवैध हथियारों व हेरोइन सहित इस गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी...

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

मुबंईः घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की हरियाली के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को...

कार और ट्रक की टक्कर के बाद उखड़ा इंजन, लगी आग, युवक की मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: छावला थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026

आज 13 नवंबर को दो ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। बुध जो तुला राशि में गोचर कर रहे...

खरड़ विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने पार्टी का जताया आभार, देखें वीडियो

खरड़ः पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी...