लुधियानाः समराला चौक फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पार्सल लेकर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। ड्राइवर ने बताया कि वह लुधियाना में पहली बार आया था, झपकी लगने से ट्रक पलट गया है। साथ ही पत्रकार के नशे के सवाल पर ड्राइवर ने कहा कि उसने कोई नशा नहीं किया है। झपकी लगने से हादसा पेश आया है। साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और किसी के घायल होने की भी कोई खबर नहीं है।
सूचना मिलने पर धर्मपुरा पुलिस चौकी के प्रभारी राम मूर्ति अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुलाया गया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते यातायात को फिर से सुचारू कर दिया है।
