LudhianaPunjab News: फुटबॉल खिलाड़ी का शमशानघाट से शव बरामद, दोस्त सहित 2...

Punjab News: फुटबॉल खिलाड़ी का शमशानघाट से शव बरामद, दोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः अहमदगढ़ के साथ लगते गांव ललताला में संदिग्ध परिस्थितियों में श्मशान घाट में फुटबॉल खिलाड़ी का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय करणवीर पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव ललताला के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बेटे का कत्ल किया गया है। दरअसल, करणवीर का शव श्मशान में बने कमरे से बरामद हुआ। घटना के दौरान करणवीर के मुंह में प्लास्टिक की बोरी ठूंसी हुई थी, वहीं पास में डंडा भी बरामद हुआ है। ऐसे में आशंका है कि डंडों से पीट-पीटकर करणवीर सिंह की हत्या की गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को करणवीर शाम करीब 7 बजे अपनी एक्टिवा पर घर का राशन लेने निकला था, राशन देने के बाद दोस्त का उसे फोन आया और उसके बाद वह घर से चला गया। उन्होंने कहा कि बेटा 10वीं पास था और फुटबॉल का खिलाड़ी था। पिता के अनुसार वह उनके साथ कामकाज भी करता था। उन्होंने कहा कि मां ने शाम 7.15 बजे आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई और उसने आने का आश्वासन दिया, लेकिन वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद वह उसके दोस्त गुरकीरत उर्फ रवि के घर गए तो देखा वह पहले से तैयार होकर बैठा हुआ था।

ऐसे में वह पूछने लगा कि करणवीर की आपने कहां-कहां तालाश की। जिसके बाद वह उन्हें गांव के सैंसी बिरादरी के शमशानघाट लेकर चला गया और कहा कि उसे वहां पर ढूंढते है। जहां कुछ दिखाई नहीं दिया तो गुरकीरत ने काफी दूर झाड़ियों में स्कूटी देखी और कहा कि वहां कमरे में उसे ढूंढते है। इस दौरान देखा कि सफेद प्लास्टिक की बोरी बेटे के मुंह में दबाई हुई थी। पिता का आरोप है कि बेटे को गुरकीरत ने फोन करके बुलाया था। करणवीर बेसुध हालत में जमीन पर गिरा पड़ा था। वहीं कमरे में एक लकड़ी का डंडा भी पड़ा था।

जिसके बाद परिजन उसे तुरंत पास के ही अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बलविंदर ने कहा कि उसके बेटे के दोस्त गुरकीरत सिंह ने ही हत्या की है। बताया जा रहा है कि रवि को शक था कि उसकी बहन की करणवीर से बातचीत होती है। इसी बात को लेकर दोनों दोस्तों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते करणवीर की हत्या की गई और इसमें रवि सहित 2 लोगों को काबू कर लिया है। वहीं चौकी इंचार्ज छपार एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने रवि के खिलाफ केस दर्ज कर हत्या के कारणों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, 13 से 16 नवंबर तक होगा PET-PST

पुरुष अभ्यर्थियों की 13, 14, 15 नवंबर को परीक्षा,...

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला,...

खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा...

Punjab News: आप पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

Jalandhar से नीतिन कोहली, विनीत धीर, दीपक बाली, पवन टीनू को मिली टिकट जालंधर, ENS: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को...

ऊना में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, 13 से 16 नवंबर तक होगा PET-PST

पुरुष अभ्यर्थियों की 13, 14, 15 नवंबर को परीक्षा, 16 को महिला अभ्यर्थियों का होगा शारीरिक परीक्षण ऊना। हिमाचल...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

चंडीगढ़: विधान सभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पंजाब राज्य में विभिन्न वेयरहाउस में ई.वी.एम. मशीनों और वीवीपैट मशीनों की...

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला, दुलैहड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए।...