Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: निहंग बाणे में आए नौजवानों ने कार चालक पर किया,...

Punjab News: निहंग बाणे में आए नौजवानों ने कार चालक पर किया, लूट का प्रयास, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः चीमा चौक से समराला चौक रोड पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी और डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित फोटोग्राफर हैरी के अनुसार निहंग बाणे में एक्टिवा सवार युवकों ने चलती गाड़ी पर हमला कर जबरन वसूली और लूट का प्रयास किया। पीड़ित ने मोती नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि घटना 18 अगस्त की दोपहर करीब 12:26 से 12:33 बजे के बीच की है। फोटोग्राफर हैरी चीमा चौक से समराला चौक की तरफ जा रहे थे तभी क्लब फैक्ट्री आउटलेट के पास यह वाकया हुआ।

पीड़ित अपनी कार में जा रहे थे, तभी एक्टिवा (माएस्ट्रो) सवार युवकों ने कंडक्टर साइड के शीशे पर दो-तीन बार जोर से वार (हिट) किया। गाड़ी धीमी करते ही आरोपियों ने अपनी एक्टिवा आगे अड़ा दी और गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही दोनों तरफ से घेराव कर आरोपियों ने कहा कि बाबा जी गुस्से में हैं घाटा ला देंगे (जान से मार देंगे)। जो भी है सेवा-पानी निकालो। जब पीड़ित ने जरूरी काम से जाने की बात कही तो आरोपियों ने कहा नई गाड़ी ली है बाबा जी के चरण डलवा।

नकदी न होने की बात कहने पर उन्होंने आगे दुकान से 20 किलो आटा खरीदकर देने का दबाव बनाया। पीड़ित ने किसी तरह वहां से बचकर गाड़ी आगे बढ़ाई तो आरोपियों ने फिर से पीछा करना शुरू कर दिया और खुलेआम धमकियां व इशारे करने लगे। अपनी सुरक्षा के लिए पीड़ित ने तुरंत मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया जिसके बाद आरोपी रास्ता बदलकर फरार हो गए।

पीड़ित ने वीडियो में स्पष्ट किया कि आरोपियों ने न सिर्फ गाड़ी पर वार किया, बल्कि खुलेआम घाटा ला देंगे और जान से मारने की धमकियां दीं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित सीधे थाना मोती नगर पहुँचे और मामले की लिखित शिकायत दी। पीड़ित के अनुसार थाने में ड्यूटी पर मौजूद महिला कर्मी ने शिकायत तो लिख ली, लेकिन पीड़ित ने अपने पत्रकार साथियों व जानकारों के हवाले से बताया कि यह असल निहंग सिंह नहीं हैं बल्कि निहंग बाणे का इस्तेमाल कर राहगीरों को डराने स्नैचिंग और उगाही करने वाले असामाजिक तत्व हैं पीड़ित व उनके साथियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल फुटेज खंगालकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

पानीपतः रोहतक के नेशनल मेडलिस्ट पूर्व रेसलर अमित श्योराण (31)...

Jalandhar News: अचानक हुई तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आज कई जिलों में हल्की...

Punjab News: पहले बेसबैट और फिर गोलियां मारकर महिला का कत्ल, ऑटो चालक घायल, देखें वीडियो

पटियालाः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़...

RSS प्रमुख का US यात्रा से पहले विरोध, USCIRF ने नेताओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग

वाशिंगटनः अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर सलाह...

नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

पानीपतः रोहतक के नेशनल मेडलिस्ट पूर्व रेसलर अमित श्योराण (31) को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई...

Jalandhar News: अचानक हुई तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री...

Punjab News: पहले बेसबैट और फिर गोलियां मारकर महिला का कत्ल, ऑटो चालक घायल, देखें वीडियो

पटियालाः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं पातड़ां के पुराने बस स्टैंड पर गोलियां...

RSS प्रमुख का US यात्रा से पहले विरोध, USCIRF ने नेताओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग

वाशिंगटनः अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर सलाह देने वाली एक संस्था के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...