Himachal Govt
LudhianaPunjab News: 4 से 5 हजार के लिए ठेकेदार के जलील करने...

Punjab News: 4 से 5 हजार के लिए ठेकेदार के जलील करने पर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के फील्ड गंज इलाके में 22 साल के युवक ने ठेकेदार की प्रताड़ना और जलालत से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने अपने ही कमरे में पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों का सीधा आरोप है कि मजदूरी के महज 4-5 हजार रुपए के लिए ठेकेदार उसे रोज भिखारी की तरह जलील कर रहा था जिससे टूटकर उसने यह कदम उठा लिया।

घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। मृतक का भतीजा जब घर से अपनी बाइक निकालने के लिए कमरे में देखा, तो अंदर का देखकर उसकी चीख निकल गई। 22 वर्षीय युवक चुन्नी के फंदे से पंखे की कुंडी पर झूल रहा था। आनन-फानन में परिवार को सूचना दी गई। मृतक के चाचा उस वक्त किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। तभी भतीजी ने उन्हें फोन पर रोते हुए जानकारी दी कि चाचा की डेथ हो गई है आप सीधे सिविल अस्पताल पहुंच जाओ।

परिजनों और मोहल्ले वालों से पूछताछ में यह सामने आया कि युवक की 4 से 5 हजार रुपए की पेमेंट ठेकेदार ने रोक रखी थी। आरोप है कि ठेकेदार उसे उसके ही हक के पैसों के लिए बुरी तरह तरसा रहा था। वह रोज उसे सबके सामने जलील करता था। बताया जा रहा है कि सुसाइड से ठीक पहले पैसों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और लड़ाई भी हुई थी। ठेकेदार की इसी रोज-रोज की प्रताड़ना और मानसिक टॉर्चर को युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया और मौत को गले लगा लिया। मृतक की पारिवारिक स्थिति बेहद भावुक करने वाली है।

उसके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था और उसकी विधवा मां की दूसरी जगह शादी हो चुकी है घर का इकलौता सहारा था। वह अपने चाचा और बाकी जॉइंट फैमिली के साथ ही रहता था। उसकी मौत के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा ने बताया कि उन्होंने इस पूरे विवाद और आत्महत्या के मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से साफ गुहार लगाई है कि युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और जलील करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक...

Punjab News: BJP और BSP कार्यकर्ता में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के गांव बाड़ियां कलां में शरारती तत्वों...

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

8वीं में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़: देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे सिसोदिया, UPI पर केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो 

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे सिसोदिया, UPI पर केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो   चंडीगढ़ में कांग्रेस के...

मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी...

Punjab News: BJP और BSP कार्यकर्ता में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के गांव बाड़ियां कलां में शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश...

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से...