LudhianaPunjab News: वायरल रील्स खुली पोल, वन विभाग की रेड, घर से...

Punjab News: वायरल रील्स खुली पोल, वन विभाग की रेड, घर से ब्लैक काइट, सियार बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगराओं में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और वन्यजीवों को अवैध रूप से घर में रखने के शौकीन एक युवक पर कानून का शिकंजा कसा गया है। दरअसल, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव सेखदौल में छापेमारी कर एक घर से दो ‘ब्लैक काइट’ (चील) और एक सियार (Jackal) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि लुधियाना वाइल्डलाइफ रेंज के अफसर नरिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

शिकायत में बताया गया था कि सेखदौल निवासी रणजीत सिंह राणा अपने सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित वन्यजीवों के साथ बनाए गए कई वीडियो लगातार अपलोड कर रहा था। इन वीडियोज के आधार पर ही वन्यजीवों को घर में अवैध रूप से कैद कर रखे जाने की पुष्टि हुई। WCCB (नॉर्दर्न रीजन, सब-रीजनल ऑफिस अमृतसर) के निर्देशों पर जब पुलिस टीम ने आरोपी रणजीत सिंह राणा के ठिकाने पर दबिश दी, तो वहां से दो ब्लैक काइट और एक सियार सुरक्षित बरामद हुए। अधिकारियों के अनुसार, ‘ब्लैक काइट’ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधन 2022) की अनुसूची-II के तहत एक संरक्षित प्राणी है।

विभाग ने सभी जीवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह राणा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2, 39, 48(A), 50 और 51 के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी वन्यजीव को बिना विभागीय अनुमति के पकड़ना, कैद में रखना या उनके साथ वीडियो बनाकर पब्लिसिटी पाना कानूनन गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र...

देव दीपावली पर जगमगाएंगे घाट, जलेंगे 11 लाख दीये, दुल्हन की तरह सजे 9 क्रूज, देखें वीडियो

पहली बार 2000 से अधिक ड्रोन से जगमगाएगा आसमान काशीः वाराणसी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के...

Punjab News: समारोह से पहले जायजा लेने पहुंचे KAP Sinha, DGP गौरव यादव और MLA धालीवाल, देखें वीडियो

मोगा: जिले के गांव नत्थूवाला जदीद में 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल राज्य स्तरीय समारोह को...