Himachal Govt
PunjabPunjab News : Singer Gulab Sidhu के घर पर Firing की इस...

Punjab News : Singer Gulab Sidhu के घर पर Firing की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, Audio viral

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनाला : जिले के गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने थी। इस मामले में अब एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे गैंगस्टर गोल्डी बल द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी ली जा रही है।

वायरल ऑडियो क्लिप मे गुलाब सिद्धू को Sidhu Moosewala के नाम की रोटियां सेकने वाला बोला जा रहा है। इसके साथ ही गुलाब को मूसेवाला के कातिलों के रिश्तेदारों की शादियों मे प्रोग्राम लगाना और फ़ोन की घंटी का न सुनने का हवाला दिया जा रहा है।

सिंगर गुलाब सिद्धू के घर यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई थी। जिसमे हमलावर घर पर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट पर मिले।

वारदात के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के मुताबिक वह म्यूजिकल शो और कार्यक्रमों के सिलसिले में विदेश में हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले गुलाब सिद्धू को कुछ लोगों की ओर से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। ऐसे में पुलिस इस फायरिंग की घटना को पुरानी धमकियों और गैंगस्टर गतिविधियों से जोड़कर भी जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल घटनास्थल से कोई स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। हालांकि, आसपास के रास्तों और गांव के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल Kavinder Gupta ने मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध...

Reels के Craze में 8 साल का बच्चा चंडीगढ़ से ग्वालियर पहुंचा

चंडीगढ़: रील्स का क्रेज अब के समय में बच्चों...

Haryana News : गाय से दुष्कर्म पर भड़का गोरक्षा दल, शिकायत दर्ज

हरियाणा: हांसी में गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल...

Punjab News : ASI पर Firing की TTH ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर : जिले के भल्ला पिंड में गत दिवस...

Punjab News : गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया समेत 5 गिरफ्तार, 6 पिस्तौल-49 कारतूस बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर : स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।...

Reels के Craze में 8 साल का बच्चा चंडीगढ़ से ग्वालियर पहुंचा

चंडीगढ़: रील्स का क्रेज अब के समय में बच्चों में इतना बढ़ गया है कि इसके चलते वह कुछ...

Haryana News : गाय से दुष्कर्म पर भड़का गोरक्षा दल, शिकायत दर्ज

हरियाणा: हांसी में गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवक गाय...

Punjab News : ASI पर Firing की TTH ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर : जिले के भल्ला पिंड में गत दिवस ASI जसवंत सिंह पर फायरिंग में नया मोड़ सामने आया...