Himachal Govt
LudhianaPunjab News: दुकान से 1 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें...

Punjab News: दुकान से 1 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः घोड़ा कॉलोनी के नजदीक सोलर पैनल की दुकान में वारदात को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। जहां देर रात 2 चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और 1 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक कंवलइंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार आज सुबह वर्कर ने दुकान खोली तो उसे दरवाजा टूटा मिला। उसने तुरंत फोन कर घटना की जानकारी दी। दुकान के अंदर कुर्सी पर चोरों के पैरों के निशान भी मिले। कंवलइंद्र सिंह ने बताया कि उनकी रिहायश खन्ना में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में सामने आया कि चोरों ने रात करीब डेढ़ बजे दुकान में घुसने की गतिविधियां शुरू की थीं। दुकान की सीलिंग तक चोरों ने तोड़ दी। मिली जानकारी के अनुसार दुकान मालिक ने यह पैसे दुकान के वर्करों को वेतन देने के लिए रखे हुए थे।

चोरों ने पड़ोसी दुकान का दरवाजा खोलकर अंदर घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। दुकानदार के मुताबिक, करीब एक महीने पहले साथ वाली दुकान में भी चोरी हुई थी। दोनों चोर छत के रास्ते ग्रिल के नीचे से निकलकर तीसरी मंजिल तक पहुंचे और वहां से ऑफिस में दाखिल हुए। अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने सीलिंग तक तोड़ दी और सामान की तलाशी ली। इसके बाद दुकान में रखी करीब एक लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने पड़ोसी दुकान का दरवाजा भी खोल लिया था। उन्होंने वहां से अंदर दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन किसी कारण सफल नहीं हो सके।

दुकानदार ने बताया कि करीब एक महीने पहले साथ वाली दुकान में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। कंवलइंद्र सिंह ने कहा कि पहले लोग सीसीटीवी कैमरे इस उम्मीद से लगाते थे कि इन्हें देखकर चोर डरेंगे, लेकिन अब चोर कैमरों से भी नहीं डरते। उन्होंने कहा कि चोर चेहरा छिपाकर आते हैं और कई बार कैमरे तोड़ने या उनकी दिशा बदलने का प्रयास भी करते हैं। सूचना के बाद थाना मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोरों की पहचान और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड)...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय...

भगवंत मान सरकार द्वारा स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्य नामित

चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को हरोली विधानसभा...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए...

ग्रामीण आजीविका केंद्र थानाकलां में आईएमपावर अकादमी फॉर स्किल्स का शुभारंभ

हुनर को प्रमाण पत्र तक सीमित न रखें, इसे कमाई से जोड़ें : विवेक शर्मा ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले के...

Dr. Baljit Kaur के नेतृत्व में कानूनी विवादों में फंसे बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में पंजाब सरकार की अहम पहल

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत पंजीकृत होम्स में...