लुधियानाः गुलमोहर होटल के पीछे स्थित शाम नगर इलाके में सुबह 7:30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने सरेआम दहशत फैला दी। 21-22 साल के दो पैदल बदमाशों ने महज कुछ ही मिनटों के भीतर दो अलग-अलग गाड़ियां लूटने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि दोनों ही मामलों में बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। जानकारी के मुताबिक मेडिकल स्टोर संचालक निशु सुबह करीब 7:30 बजे अपना किट लेकर बैडमिंटन खेलने के लिए रख बाग जान के लिए घर के बाहर कार में बैठ थे। इसी दौरान दो युवक पैदल आए और उनकी कार का शीशा खटखटाकर नीचे करने को कहा।
बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। जान का खतरा देख निशु ने कहा कि फोन ले लो, लेकिन मुझे छोड़ दो, लेकिन बदमाशों ने कहा कि उन्हें गाड़ी चाहिए। इस दौरान निशु ने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी की चाबी निकाल ली। बदमाश जैसे ही गाड़ी में बैठे बिना चाबी के गाड़ी आगे जाकर बंद हो गई। चाबी न मिलने पर बदमाश घबराकर गाड़ी वहीं छोड़कर निकल गए। पहली गाड़ी लूटने में नाकाम रहने के बाद, इन बेखौफ बदमाशों ने मुनीश मल्होत्रा को अपना शिकार बनाया। मुनीश उस वक्त अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
बदमाशों ने उन्हें पिस्टल दिखाई और उनकी भी गाड़ी छीनने की कोशिश की लेकिन किसी कारणवश उनकी वह गाड़ी भी नहीं चल सकी। इसी बीच वहां कार चालक की माँ आ गईं और उन्होंने चीख-पुकार (रौला डालना) शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। भीड़ को अपनी तरफ आता देख बदमाशों के होश उड़ गए और वे वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि भागते समय इन बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे अशोक मल्होत्रा (डेयरी वाले) को जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना ने लुधियाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। बड़ा सवाल यह है कि 21-22 साल के युवा खुलेआम हाथ में पिस्टल लेकर घूम रहे हैं हाला की इस मामले में sho 5 ने कहा मामले की जाँच कर रहे है शाम को आप को सब बता दिया जाएगा ।