AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: 4.409 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.90 लाख की ड्रग...

Punjab News: 4.409 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.90 लाख की ड्रग मनी, 6 पिस्तौल और ड्रोन सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्तौल, 4 किलो 409 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 5 नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

इस मामले में पुलिस ने पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। जांच के दौरान आरोपियों को हथियार और नशीले पदार्थ सप्लाई करने वालों के साथ-साथ इनसे सामान हासिल करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इन नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस काम में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

गैस रिसाव के बाद हुआ ब्लास्ट, महिला की मौत, 3 घायल, टूटे दरवाजे और खिड़कियां, देखें वीडियो

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गैस रिसाव के...

Punjab News: पिस्तौल-हैंड ग्रेनेड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः देहात पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया...

गैस रिसाव के बाद हुआ ब्लास्ट, महिला की मौत, 3 घायल, टूटे दरवाजे और खिड़कियां, देखें वीडियो

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गैस रिसाव के बाद हुए ब्लास्ट में प्रधान प्रतिनिधि की आंगनवाड़ी कार्यकार्ता पत्नी...

Punjab News: परमिंदर झोटा कत्ल केस में DIG Harjeet का खुलासा, एक गिरफ्तार, परिवार किया डिटेन, देखें वीडियो

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस मामले को लेकर डीआईजी हरजीत सिंह...

Jalandhar News: परमिंदर झोटा मर्डर और OSD घुम्मण केस में कैबिनेट मंत्री ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता स्वर्गीय कृष्णा तलवाड़ के रस्म क्रिया...

Punjab News: पिस्तौल-हैंड ग्रेनेड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः देहात पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और हैंड...