Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: कार में गाने बजाने से रोकना पड़ा महंगा, जमकर बरसाई...

Punjab News: कार में गाने बजाने से रोकना पड़ा महंगा, जमकर बरसाई बोतलें, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के धर्मपुरा इलाके में गाने बजाने और तेज रफ्तार में कार चलाकर जा रहे युवकों को टोकना लोगों को भारी पड़ गया। कार सवार युवकों के पीछे बाइक पर आए तीन युवकों ने लोगों पर ताबड़तोड़ कांच की बोतलें फेंक दीं। लोगों ने इधर-उधर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सड़क पर जगह-जगह कांच बिखरा मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। इलाका निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करते हैं। दिनभर काम करने के बाद रात में घर लौटते हैं।

उन्होंने कहा कि नीला झंडा रोड में रोजाना कुछ युवक गाड़ियों में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाते हुए निकलते हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। जसबीर के मुताबिक, देर रात काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ युवक तेज आवाज में गाने बजाते हुए वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने केवल ड्राइवर से गाड़ी की रफ्तार धीमी करने और स्पीकर की आवाज कम करने के लिए कहा था। जसबीर ने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो के पीछे बाइक पर तीन युवक आए और आते ही लोगों की तरफ ताबड़तोड़ कांच की बोतलें फेंकने लगे। लोगों ने इधर-उधर भागकर किसी तरह खुद को बचाया।

घटना के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। बोतलें टूटने से सड़क पर जगह-जगह कांच बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर-3 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे एएसआई बलविंदरजीत सिंह ने बताया कि कुछ युवकों ने सड़क पर कांच की बोतलें फेंकी थीं। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को बोतल नहीं लगी और लोग बाल-बाल बच गए। एएसआई ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

पानीपतः रोहतक के नेशनल मेडलिस्ट पूर्व रेसलर अमित श्योराण (31)...

Jalandhar News: अचानक हुई तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आज कई जिलों में हल्की...

Punjab News: पहले बेसबैट और फिर गोलियां मारकर महिला का कत्ल, ऑटो चालक घायल, देखें वीडियो

पटियालाः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़...

RSS प्रमुख का US यात्रा से पहले विरोध, USCIRF ने नेताओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग

वाशिंगटनः अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर सलाह...

नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

पानीपतः रोहतक के नेशनल मेडलिस्ट पूर्व रेसलर अमित श्योराण (31) को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई...

Jalandhar News: अचानक हुई तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री...

Punjab News: पहले बेसबैट और फिर गोलियां मारकर महिला का कत्ल, ऑटो चालक घायल, देखें वीडियो

पटियालाः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं पातड़ां के पुराने बस स्टैंड पर गोलियां...

RSS प्रमुख का US यात्रा से पहले विरोध, USCIRF ने नेताओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग

वाशिंगटनः अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर सलाह देने वाली एक संस्था के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...